दिल्ली। कोरोना काल में एक से एक दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इन सब मामलों के पीछे मकसद यही एक है कि किसी तरह से वैश्विक महामारी कोविड19 पर काबू पाया जाए। एक रोचक मामला राजस्थान से सामने आया है। दौसा कलेक्टर पियूष समारिया की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लेना जरूरी है। जो लोग वैक्सीन लगवायेंगे, उन्हें ही वृद्धावस्था पेंशन व सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यह आदेश उन्होंने नगर परिषद के पार्षदों की बैठक में जारी किया। सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए वैक्सीनेशन का सर्किफिकेट अनिवार्य होगा। साथ ही दौसा जनपद में 8 बज के बाद बाजार बंद हो जायेंगे। वहीं नगर परिषद मास्क वितरण अभियान चलायेगा। जो लोग बगैर मास्क के मिलेंगे, उनका चालान काटा जायेगा।