वाराणसी। गाजीपुर जनपद के खानपुर क्षेत्र के प्रतिभाशाली क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इंग्लैंड को आखिरी टी20 मैच हरा दिया। 36 रनों से मैच जितने के साथ ही भारत ने सीरीज 3—2 से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड को भारत की ओर से 225 रनों का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर महज 188 रन ही बना सकी। इस मैच के नायक भुवनेश्वर कुमार रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंद में 32 रन बनाया। यह सूर्यकुमार यादव व हार्दिक पंडया की शानदार बल्लेबाजी की देन रही कि भारत अंतिम पांच ओवरों में 67 रन जुटाकर इंग्लैंड के समक्ष एक मजबूत स्कोर दिया। पंडया ने 17 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली का साथ सूर्यकुमार यादव ने बखूबी ढंग से दिया।

0 Comments