गोंडा। सिलिंडरों में धमाके दर धमाके होने से अफरातफरी मच गई। कुल 13 सिलिंडरों में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। मामला उमरी बेगमगंज क्षेत्र का है। दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग के वक्त यह हादसा हुआ। जोरदार धमाके के कारण दुकान की छत उड़ गई। वहीं धमाकों की तेज आवाज के कारण क्षेत्रीय लोगों में दहशत देखा गया। तीन घंटों की जद्दोजहद के बाद किसी तरह से पुलिसकर्मी व दमकल विभाग आग पर काबू पाया। वहीं अगल—अगल के दुकानों को खाली करवा दिया गया। जानकारी के अनुसार उमरी बेगमगंज के आदमपुर बाजार में बाबू गैस रिफलिंग का कार्य करता है। घटना के वक्त दुकान में कुल 40 सिलिंडर रिफलिंग के लिए रखे गये थे। वहीं विस्फोट के बाद बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। अब जिला पूर्ति कार्यालय व पुलिस विभाग की ओर से आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

0 Comments