लखनऊ। सूबे में कोरोना संक्रमण के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। जिसका असर परीक्षा प्रक्रिया पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके कारण प्रदेश सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को बगैर परीक्षा दिये अगले क्लास में प्रमोट किया जायेगा। वहीं एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ हो जायेगा।

0 Comments