वाराणसी। व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो भेजना महंगा पड़ गया। इसके कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों के दो हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया। बड़ागांव ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तुपुर के हेडमास्टर समर बहादुर व प्राथमिक विद्यालय कूंड़ी के हेडमास्टर हरीनाथ वर्मा के उपर गाज गिरी है। वहीं आपरेशन कायाकल्प की बैठक का बहिष्कार करने के मामले में प्राथमिक विद्यालय पलहीपट्टी हरहुआ ब्लाक के हेडमास्टर चंद्रशेखर सिंह को भी निलंबित किया गया है।

0 Comments