दिल्ली। सऊदी अरब पर फिर से ड्रोन हमला हुआ। अभी कुछ दिन पहले ही ऐसा ही हमला हुआ था। ताजा हमला राजधानी रियाध पर किया गया है। हमले के कारण तेल रिफाइनरी अरामको में आग लग गई। इसकी पुष्टि खुद सऊदी सरकार की ओर से की गई है। हाल ही के दिनों में सऊदी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के निशाने पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुल 6 ड्रोन के जरिये हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर प्रकाश में नहीं आई है। हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता का कहना है कि हमारे सशस्त्र बलों की ओर से आपरेशन चलाया गया था, जिसके तहत 6 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह आपरेशन उस समय तक चलता रहेगा, जब तक यमन के प्रति सऊदी की आक्रमक नीति में बदलाव नहीं होगा।

0 Comments