गाजीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के प्रकरण में सुहवल पुलिस ने गंगा से उसके शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अवधेश यादव 25 निवासी सुहवल के भाई की ओर से हत्या की आशंका जताई गई थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से यह कदम उठाया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि पूरा मामला क्या है। मालूम हो कि चार दिन पूर्व अवधेश की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। वह बीते 24 मार्च को करीमुद्दीनपुर के राजापुर स्थित अपने छोटे भाई मंतोष यादव के ससुराल गया था। 26 मार्च को सुसरालीजनों की ओर से उसकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका जल प्रवाह मेदनीपुर स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया था।

0 Comments