गाजीपुर। पुरानी रंजिश को लेकर हमला करके किशोर विशाल कुमार 16 की हत्या कर दी गई। मामला नंदगंज के मुड़वल बुच्ची का पुरा का है। किशोर के पिता की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के दिन क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर फिर से होली की शाम को विवाद हुआ। जिसके बाद मारपीट होने लगी। हालांकि लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन बाद में हमलावरों ने रेलवे ट्रैक के पास घेरकर लाठी—डंडे से पीट—पीटकर मार डाला।