गाजीपुर। किशोर विशाल 16 की हत्या करने वाले चार हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि नंदगंज के मुड़वल में घात लगाकर रेलवे ट्रैक के पास आरोपियों ने लाठी—डंडे से प्रहार करके किशोर को मौत के घाट उतार दिया था। किशोर के पिता उदय नारायण की ओर से 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​कराया गया था। पुलिस के अनुसार चार नामजद हत्यारोपितों मुड़वल के विजय कुमार, अजय कुमार, आशीष कुमार, अर्जुन उर्फ टप्पू को तलवल मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया है।