गाजीपुर। एसपी डा. ओपी सिंह के निर्देश पर 5 उपनिरीक्षकों व 22 कांस्टेबल का स्थानांतरण किया गया है। यह कदम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उठाया गया है। उपनिरीक्षक नागा यादव करंडा से बरेसर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय बरेसर से बहरियाबाद, त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी बहरियाबाद से सुहवल, राजेश गिरि सुहवल से सादात व प्रमोद कुमार यादव को रेवतीपुर से सुहवल थाने स्थानांतरित किया गया है। वहीं नवागत सीओ गौरव कुमार को प्रभार के रूप में यातायात, चुनाव, कोरोना सेल, अपराध, कंट्रोल रूम, कार्यालय व यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई है।

0 Comments