गाजीपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रिंस अग्रवाल इस बात से खुश नजर आए कि जनपद में लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे संग होली का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि इसके जरिये जनपदवासियों ने संदेश दिया है कि वह जागरूक नागरिक हैं। वह अपने फर्ज को बखूबी समझते हैं। त्योहारों का असली आनंद आपसी प्रेम व सद्भाव में ही है। त्योहार इसलिए आते हैं कि ताकि समाज में प्रेम का अंकुर फूट सके न कि कटुता का प्रसार हो। होली का पर्व तो पूरी तरह से प्रेम, उल्लास, उत्साह व खुशी का त्योहार है। प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि हमें हर त्योहार को भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। इससे त्योहारों की खुशी दुगुनी हो जाती है।