लखनऊ। कोरोना संक्रमण का बढ़ता दायरा फिर से शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित करने लगा है। शासन स्तर से निर्णय लिया गया है कि 4 अप्रैल तक आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। इनके अलावा जो शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे, वहां पर कोविड—19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है।