दिल्ली। वैश्विक संक्रमण कोरोना काफी तेजी से देश के अंदर फैल रहा है। हर दिन यह नया रिकॉर्ड बना रहा है। इस वर्ष का सबसे अधिक केस प्रकाश में आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के अंदर 68020 नये मामले दर्ज हुए हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए उत्तराखंड के ऋषिकेश में होटल ताज को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यदि महाराष्ट्र की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 40414 नये मामले प्रकाश में आए हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो फिर पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है।

0 Comments