गाजीपुर। रात के पहर बैंक में घुसकर चोरों ने चोरी का दुस्साहसी प्रयास किया। मामला गहमर के करहिया स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा का है। बताया जा रहा है कि ताला तोड़कर चोर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। वह सीसीटीवी, सीपीओ अलार्म, लाइट, कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिये। चोरों ने तिजोरी से कैश निकालने का भी प्रयास किया लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाए। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।