गाजीपुर। चोर रात के पहर घर में घुसकर चोरी कर रहा था। खटर—पटर की आवाज पर घर के अंदर सो रही 40 वर्षीय महिला की नींद टूट गई। जब चोर ने उसको देखा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के ससुर घर के बाहर बरामद में सो रहे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपित की तलाश की जा रही है।

0 Comments