दिल्ली। एक ओर महाराष्ट्र में सियासी उथल—पुथल मची हुई है तो दूसरी तरफ इसी बीच एक खबर आई है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के अनुसार शरद पवार के पेट में दर्द की शिकायत है। उन्हें गॉल ब्लेडर की समस्या है जल्द ही उनका आपरेशन किया जायेगा। यही कारण है कि शरद पवार के सभी कार्यक्रमों को रद कर दिया गया है।