लखनऊ। सूबे में आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के 5300 पद पर भर्ती होगी। इसके लिए जनपदस्तर पर भर्ती विज्ञापन जारी हो रहा है। विस्तृत जानकारी यूपी बाल विकास सेवा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन की निर्धारित समयावधि 21 दिन तय की गई है। 45 दिनों में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी के बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया बीते 27 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तय की गई है। इस तरह से 15 मई तक भर्ती पूरी हो जायेगी।

0 Comments