दिल्ली। देश में दोबारा कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस तेजी के साथ आंकड़े दिन—प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, उससे संभावना जताई जा रही है कि भविष्य में प्रतिदिन 1 लाख केस भी सामने आ सकते हैं। लगभग पांच महीने बाद 50 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 53 हजार 476 केस प्रकाश में आए हैं। इनमें से 251 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष के बाद यह दूसरा अवसर है, जब भारत में वैश्विक संक्रमण कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

0 Comments