गाजीपुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोविड—19 का टीका लगाया जायेगा। इन लोगों को टीका एक अप्रैल से लगाया जायेगा। रविवार को छोड़कर शेष अन्य दिन जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सभी पीएचसी पर टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। न्यू पीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण होगा।