गाजीपुर। होली के पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की ओर से नंदगंज, अगस्ता व सैदपुर में छापेमारी करते हुए रिफाइंड तेल, रस्क सहित कचरी का नमूना लिया। नंदगंज में 15 टीन रिफाइंड तेल व 55 पैकेट रस्क को सीज किया गया। छापेमारी अभियान के कारण संबंधित बाजारों के व्यवसायियों में हड़कंप मचा रहा।