लखनऊ। होली व शब—ए—बरात को लेकर अहम निर्देश शासन स्तर पर जारी किया गया है। इसके तहत विशेष एहतियात बरतने का फरमान जारी हुआ है। डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ओर से सभी जनपदों में सुरक्षा—व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जाने का निर्देश दिया गया है। चूंकि होलिका व शब—ए—बरात एक साथ रविवार को पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर अभी से तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। साथ ही कोविड—19 की गाइड लाइन का अनुपालन भी सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है। अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष रूप से कहा गया है। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। पेयजल आपूर्ति, साफ—सफाई व प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को दी गई है। मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करते हुए सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन के जरिये नजर रखा जायेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर होगी। बाजारों में चेकिंग के अलावा कंट्रोल रूम पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे।

0 Comments