लखनऊ। सूबे में वैश्विक संक्रमण कोरोना के मामले फिर से बढ़ने पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालयों को 24 से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। अन्य शिक्षण संस्थान जहां परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, उनको 25 से 31 मार्च तक बंद करने का फरमान जारी किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। गैर प्रदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों, त्योहारों व पंचायत चुनाव को देखते हुए विशेष हिदायत बरतने का निर्देश अफसरों को दिया गया। शहरों में वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही गैर प्रदेशों से यूपी में आने वाले लोगों की जांच भी की जायेगी।

0 Comments