गाजीपुर। अमूमन चोरी की घटनाओं में पुरुषों का नाम ही ज्यादा प्रकाश में आता है लेकिन दुल्लहपुर के मलेठी चट्टी के करीब दो युवतियों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने का मामला उजागर हुआ। ग्रामीणों ने युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां सगी बहन हैं। आरोप है कि सुभान अंसारी के घर में पेड़ के सहारे युवतियां दाखिल हुईं। इसके बाद वे नकदी व आभूषण लेकर निकलने लगीं लेकिन तभी लोगों ने पकड़ लिया। घटना के वक्त मकान पर बाहर से ताला बंद था।