गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में नाथ पंथ का वैश्विक प्रदेय विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान उन्होंने नाथ संप्रदाय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि नाथ पंथ सिद्ध संप्रदाय है। इस संप्रदाय से संबंध रखने वाले योगियों व संतों से जुड़े कई प्रसंग चर्चित हैं, जिसके कारण अन्य लोग भी इस संप्रदाय से जुड़ने को आकर्षित होते हैं। जिसके कारण पूरी दुनिया में नाथ संप्रदाय का विस्तार हो रहा है। नाथ पंथ के योगियों ने पाकिस्तान के पेशावर, अफगानिस्तान के काबुल व बांग्लादेश के ढाका को अपनी साधना स्थली बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय की शुरुआत भगवान शिव से होती है। नवनाथ व 84 सिद्धों के जरिये नाथ संप्रदाय लगातार आगे बढ़ा। जिसके कारण पूरी दुनिया में नाथ संप्रदाय के मठ व मंदिर स्थित हैं।

0 Comments