दिल्ली। मैक्सिकन ड्रग माफिया की पत्नी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। मैक्सिकन ड्रग माफिया जोकिन अल चापो गुजमैन की पत्नी का नाम एम्मा कोरोनेल एइस्प्यूरो है। ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में स्थित एक हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी अमेरिकी न्यायिक विभाग की ओर से दी गई। उसके उपर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का आरोप है। 31 वर्षीय एम्मा कोरोनेल एइस्प्यूरो के पास अमेरिका व मैक्सिको की दोहरी नागरिकता है। गिरफ्तारी के बाद अब उसको वांशिगटन स्थित संघीय अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा। उसके उपर 2015 में अपने पति अल चापो को मैक्सिको की जेल से भागने में मदद करने का भी आरोप है। वहीं बाद में 2017 में अल चापो को अमेरिका को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। अल चापो की पहचान दुनिया के खतरनाक बदमाशों के रूप में है। वह मूल रूप से किसान परिवार से संबंध रखता है। शुरुआती दौर में अपने घर के आसपास अफीम व गांजे की खेती के बाद ड्रग की दुनिया में कदम रखा। बहुत जल्द ही दुनिया में वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर के रूप में अपनी पहचान लिया।

0 Comments