दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर सीबीआई पहुंची है। बताया जा रहा है कि कोयला कांड के प्रकरण में शिकंजा कसने के तहत अभिषेक के घर सीबीआई धमकी है। कालीघाट स्थित शांति निकेतन अभिषेक बनर्जी के हाउसिंग कांप्लेक्स पर सीबीआई उनसे व उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करेगी। बीते सोमवार को अभिषेक की साली मेनका गंभीर से घंटों पूछताछ की गई थी। पूछताछ के लिए सीबीआई के आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। वहीं सीबीआई की पूछताछ के तहत अभिषेक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि कोयला तस्करी कांड के आरोपी विनय मिश्रा अभिषेक बनर्जी के काफी करीबी है। यही कारण है कि सीबीआई के रडार पर अब अभिषेक बनर्जी हैं।

0 Comments