गाजीपुर। सिपाही की हत्या के मामले में खानपुर के इचवल गांव में वाराणसी की फोरेंसिक टीम भी पहुंची। साथ में जनपद की पुलिस टीम भी मौजूद रहे। युवती सोनाली के घर विशेष साफ—सफाई व खुशबूदार अगरबत्ती जलाना कई सवालों को पैदा किया था। वहीं युवती के घर के एक कमरे में खून के कुछ धब्बे भी मिले। जिसको बतौर साक्ष्य फोरेंसिक टीम के द्वारा उसको रासायनिक तरीके से सुरक्षित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने दाग को मिटाने के लिए कमरे के फर्श को कई बार धोया था।