गाजीपुर। कृष उद्यमी स्वावलंबन यानी एग्री जंक्शन योजना के जरिये कृषि विभाग वन स्टाप शाप की स्थापना करेगा। इसके कारण किसानों को एक ही छत के नीचे बीज, खाद, कृषि उपकरण व कृषि रसायन की सुविधा मिलेगी। इससे एक ओर जहां कृषि से स्नातक करने वाले युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं किसानों को एक छत के नीचे कृषि से संबंधित सारी सुविधाएं मिल जायेंगी। इसके लिए आवेदन की तारीख 23 फरवरी उपनिदेशक कृषि कार्यालय निर्धारित की गई है। योजना के तहत इसके लिए अधिकतम लागत 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ऋण की सीमा 3.50 लाख तय है। जबकि प्रतिपूर्ति राशि 50 हजार रुपये आवेदक को देनी होगी।

0 Comments