गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के चटाईपारा में स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक व पिकप की टक्कर हो गई। इस हादसे में जीजा की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकप हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। नोनहरा के तिलाड़ी गांव निवासी गुलबदन पांडेय 50 अपने साले सुनील पांडेय के साथ बाइक से कासिमाबाद की तरफ आ रहे थे। इसी बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकप से टक्कर हो गई। जिसके कारण गुलबदन व उनका साला घायल हो गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने गुलबदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील का उपचार चल रहा है।