गाजीपुर। जनपद में बढ़ती सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए मुहिम चलाई गई है। इसके तहत शासन की ओर से आइआरएडी यानी इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस नामक एप लांच किया गया है। इससे बीमा कंपनी, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एनएचआइ, एआरटीओ व स्वास्थ्य विभाग को जोड़ा जायेगा। इसी क्रम में एआरटीओ कार्यालय में यातायात प्रभारी व एआरटीओ को इसका प्रशिक्षण दिया गया। जल्द ही पुलिसकर्मियों को भी इसका प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके जरिये पता किया जायेगा कि हादसा क्यों, कहां और कैसे हुआ। इसका अध्ययन करके रिपोर्ट जारी की जायेगी। जनपद में हादसा कहां और किस कारण से हुआ इसकी जानकारी एकत्र करके आइआरएडी एप पर पुलिसकर्मी अपलोड करेंगे।

0 Comments