गाजीपुर। नंदगंज के इमलिया में बीते 15 फरवरी को हुई हत्या के मामले में मालती राय, किशुनदेव राय व अंकित उर्फ प्रदीप कुमार के खिलाफ थाने में राकेश कुमार यादव की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्या का कारण सहन व रास्ते का विवाद बताया गया था। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर एसओ सत्येंद्र कुमार राय अपने सहयोगियों संग पहाड़पुर चौराहे के पास पहुंचे। यहां हरे रंग की साड़ी पहनी महिला कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला की ओर से अपनी पहचान मालती राय पत्नी किशुन देव राय बताया गया है। उसने स्वीकार किया कि मृतक संग उसका रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

0 Comments