गाजीपुर। जंगीपुर के अरसदपुर स्थित आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिनारायण सिंह यादव प्रबंधक, विशिष्ट अतिथि जंगीपुर चौकी प्रभारी तरून श्रीवास्तव, ऋतु शाहनी एंटी रोमियो टीम रहीं। अध्यक्षता मधुरेश विजय कुमार ने की। कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सरिता दूबे, डा. पूनम यादव, संतोष यादव, चंद्रभान, डा. मोती यादव मौजूद रहे। इसके साथ ही संस्था के प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह, शिक्षकगण डा. सत्येंद्र यादव, आशुतोष चतुर्वेदी, आकाश राय, अखंड प्रताप सिंह, अजीत यादव, अजीत कुशवाहा, रामविलास यादव, अयोध्या सिंह, नीलम सिंह, नाजरा खातून, चंद्रशेखर, अरविंद यादव, शिवा यादव, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, मुकेश कुमार, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, सुनील कुमार, अरविंद यादव आदि लोगों की मौजूदगी रही। वहीं कॉलेज के डायरेक्टर सत्य प्रकाश सिंह यादव की ओर से आगंतुकों के प्रति आभार जताया गया।