गाजीपुर। नंदगंज के कुंवरपुर के पास एनएच पर पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। काफी कोशिश की गई लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।