गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अजय यादव 28 की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वह रामपुर स्थित जलनिगम की पानी टंकी के पास सड़क किनारे घायलावस्था में मिले थे। उनके पास से दो अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वह वर्ष 2018 बेच के सिपाही थे। उनकी तैनाती अमेठी जनपद के गौरीगंज थाने में थी। वह 15 दिनों की छुट्टी लेकर 13 फरवरी को घर लौटे थे।