लखनऊ। नारी सशक्तिकरण को मजबूती देने व बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर योगी सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रतिभावान व मेधावी बेटियों के नाम पर उनके गांव में सड़क बनाने के बाद अब हर प्रत्येक गांव में एक तालाब भी होगा। इस निर्णय का मकसद महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय के कारण लोग बेटियों को शिक्षित करने के प्रति जागरूक होंगे। वहीं जिलेवार बालिकाओं के नाम पर पौधरोपण किया जायेगा। 10वीं व 12वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं के नाम एक वर्ष के लिए ग्राम सभा में तालाब नामित किया जायेगा।