गाजीपुर। बालू माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सेवराई एसडीएम रमेश मौर्या व एआरटीओ राम सिंह के द्वारा बिहार बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान लाल बालू लदे 5 ओवरलोड ट्रकों का चालान करके 3 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई के कारण ट्रक चालकों व बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

0 Comments