कन्नौज। गैंगस्टर के मुकदमे में कोर्ट में हाजिर होने जा रहे आरोपित को बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर घेरकर गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि ग्राम तहसीपुर निवासी नीलेश कुमार 28 बाइक से कन्नौज जिला न्यायालय हाजिर होने जा रहा था। उसका गैंगस्टर एक्ट में वारंट था। गंगपुर मोड़ पर सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बाइक रोड पर लगाकर उसकी बाइक को रोक दिया। इसके बाद नीलेश के उपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।