लखनऊ। प्रमुख त्योहारों के अवसर पर खाने—पीने की चीजों की मांग बढ़ जाती है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। वह इस मौके पर चांदी काटने के इरादे से बड़े पैमाने से खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल करते हैं जो कि आमजन के सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क व सक्रिय है। होली के पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके या फिर पोर्टल पर मिलावटखोरों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। यदि कोई मिलावटखोर आपको मिलावटी समान दे दिया है तो आप 1800112100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मालूम हो कि एफएसडीए की ओर से एक महीने में मिलावट के 165 मामले पकड़े गये हैं।