दिल्ली। सऊदी अरब की राजधानी रियाद को लक्ष्य करके एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई लेकिन इसको हवा में ही मार गिराई गई। यह दावा सऊदी अरब की ओर से किया गया है। सऊदी का कहना है कि हमले की कोशिश ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों की ओर से गई थी। लंबे समय से सऊदी अरब की ओर से अपने उपर हो रहे हमलों के लिए इस संगठन को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। मालूम हो कि यमन में भी यह टकराव देखने को मिल रहा है। सऊदी अरब के अनुसार ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों की ओर से बैलेस्टिक मिसाइल के अलावा जिजान प्रांत में तीन ड्रोन भी भेजे गये थे। ये ड्रोन विस्फोटक से भरे थे। हालांक इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं हुती विद्रोहियों की ओर से इस प्रकरण में अपना पक्ष नहीं रखा गया है। सऊदी नीत गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की मलीकी के अनुसार हुती विद्रोही लगातार सऊदी अरब में अशांति फैलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।