गाजीपुर। प्यारेपुर साधु कुटी के पास ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। जबकि सगी बहन घायल हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सैदपुर—बहरियाबाद मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। बड़ागांव के चेफवां मौजा निवासी शंकर यादव की पुत्री हेमा 17 अपनी बहन दीक्षा 16 संग मिर्जापुर स्थित बालगोपाल इंटर कालेज में पढ़ने गई थी। घर लौटते समय साधु कुटी के पास मखदुमपुर के पास ईंट लदे ट्रैक्टर के धक्के से हेमा की मौत हो गई। जबकि दीक्षा घायल हो गई।

0 Comments