गाजीपुर। जमानियां तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अधियारा, अंधारीपुर में कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर चकरोड, चकनाली व खलिहान की चार बीघा जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के कारण अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही।