दिल्ली। महंगी चीजों की खरीद व बिक्री रसूख व विलासिता की पहचान होती है। हर आदमी का सपना होता है कि उसके पास दुनिया की महंगी चीजों का कलेक्शन हो ताकि समाज में वह अपनी हैसियत बढ़ा सके। तमाम महंगी चीजों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको एशिया के सबसे महंगे अपार्टमेंट के बारे में बतायेंगे। हांगकांग दुनिया के सबसे महंगे लग्जरी अपार्टमेंट मार्केट में से एक है। इसी कड़ी में एक अपार्टमेंट को हांगकांग की कंपनी सीके असेट होल्डिंग्स लिमिटेड की ओर से 59 मिलियन डॉलर यानी लगभग 430 करोड़ रुपये में बेचा गया है। यह लग्जरी अपार्टमेंट शहर के पॉश इलाके के 21 बोर्रेट रोड पर स्थित है। इसमें पांच कमरे, स्मिमिंग पुल, प्राइवेट रूफ व तीन पार्किंग जैसी सुविधाएं मुहैयां कराई गई हैं। इसको 3378 वर्ग फीट में बनाया गया है। इसे 1,36000 हांगकांग डॉलर यानी लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट की रेट पर बेचा गया है।

0 Comments