गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा से दो बार बसपा के टिकट पर एमएलए रहे पूर्व विधायक कालीचरण राजभर प्रदेश की राजधानी स्थित सपा के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके साइकिल पर सवार हो गये। जिसके कारण जनपद की सियासत गरमा गई है। पांडेयपुर राधे गांव के प्रधान पद से 1985 में राजनीति में प्रवेश करने वाले कालीचरण राजभर 2002 व 2007 में लगातार दो बार बसपा से जहूराबाद से विधायक निर्वाचित हुए।

0 Comments