गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली के सिपाही अजय यादव की हत्या के एक दिन बाद उसकी प्रेमिका इचवल की सानिया उर्फ सोनाली सिंह 23 की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर एसपी डा. ओपी सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से इस पूरे प्रकरण को आनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।