लखनऊ। सूबे में शिक्षक भर्ती की बाट जोह रहे युवाओं के लिए सुखद खबर है। अशासकीय सहायता प्राप्त यानी एडेड कॉलेजों में 19,405 पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने वाली है। दो भर्तियों की तारीखों की घोषणा पूर्व में हो चुकी है। जबकि तीसरी भर्ती का संशोधित विज्ञापन आने का वादा बोर्ड अध्यक्ष द्वारा किया जा चुका है। युवाओं को तीनों भर्तियों का इंतजार लंबे समय से था। मालूम हो कि एडेड महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती चार वर्ष बाद निकली है। इसके लिए 25 फरवरी से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित है। वहीं उप्र मध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, एडेड माध्यमिक कॉलेजों में प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी पीजीटी—टीजीटी 2020 का संशोधित विज्ञापन इसी सप्ताह जारी हो सकता है। साथ ही प्रदेश के 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के 1894 पदों का विज्ञापन 25 फरवरी को जारी होगा।

0 Comments