गाजीपुर। रेलवे सुरक्षा बल औड़िहार ने अवैध रेल टिकटों के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा, देवरिया सदर व बलिया की संयुक्त टीम ने बलिया जनपद के सहतवार बाजार से एक युवक को 39 अवैध ई—टिकट के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से टिकट बनाने में प्रयुक्त लैपटाप, प्रिंटर व मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी की पहचान दीपक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।