दिल्ली। सीरिया इन दिनों अशांत चल रहा है। लगातार हिंसा के कारण वहां तबाही का मंजर दिख रहा है। अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका ने सीरिया में आतंकवादी संगठनों पर हमला किया था लेकिन अब इजरायल की ओर से भी सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास मिसाइल से हमला किया गया है। इन हमलों के कारण सीरियाई वायुसेना सतर्क नजर आई। हालांकि इजरायल के हमले में किसी भी प्रकार की जनक्षति होने की खबर सामने नहीं आई है। सीरिया के एक सरकारी टीवी के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतर इजरायली मिसाइलों को दमिश्क के पास उनके निशाने तक पहुंचने से पहले ही गिरा दिया गया। मालूम हो कि कई वर्षों से इजरायल रह—रहकर सीरिया में ईरान से संबंधित सैन्य ठिकानों पर हमला करता आया है। वहीं बीते दिनों अमेरिका ने सीरिया में इराकी सीमा के पास ईरान समर्थित मिलिशिया संगठनों को लक्ष्य करके हवाई हमला किया था।