गोरखपुर। अब तक दुष्कर्म के मामले जितने भी प्रकाश में आते हैं, उसमें आरोपी सामान्य तौर से कोई पुरुष ही होता है। लेकिन जब किसी महिला पर दुष्कर्म का आरोप लगे तो…। वाकई यह चौंकाने वाला मामला है। कुछ ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग छात्र संग अवैध संबंध बनाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला लोगों के बीच खासा चर्चा् विषय बना हुआ है क्योंकि यह अपने आप में एक अनोखा केस है। वहीं सिद्धार्थनगर में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रतिमा त्रिपाठी के आदेश पर पुलिस ने एक महिला पर बालक संग दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित बालक सदर थाना के एक मोहल्ले का रहने वाला है। जबकि आरोपित महिला का मूल निवास बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पीड़ित बालक के परिजनों के अनुसार 2016 में वह हाईस्कूल का छात्र था। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने की गरज से वह पुत्र संग नौगढ़ आ गये। यही पर वह किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। टयूशन पढ़ने के लिए पीड़ित बालक मोहल्ले के एक शिक्षक के घर जाता था। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने उसके संग अवैध संबंध बना लिया। इसके बाद पीड़ित बालक इंटर उत्तीर्ण करके बीएससी करने लगा। जिसके बाद महिला पीड़ित के उपर दबाव बनाने लगी कि वह उसकी पुत्री संग विवाह करे। इस दौरान वह मुहल्ले में सार्वजनिजक रूप से यह बात कबूल की कि उसका अवैध संबंध पीड़ित संग है। पीड़ित के परिजन इस प्रकरण को लेकर पुलिस का दरवाजा खटखटाए लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी एसओ सदर राजेंद्र सिंह यादव के अनुसार न्यायालय से मिले आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश जारी है।