गाजीपुर। जौनपुर जनपद के जफराबाद के गद्दीपुर—माधोपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह शिक्षक का कमरे में फांसी से लटका शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। गाजीपुर के मूल निवासी अध्यापक आस्ट्रेलिया से दो वर्ष पूर्व लौटे थे। पुलिस के अनुसार बीमारी के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया। वाराणसी की आनंद मार्ग संस्था से जुड़े गद्दीपुर निवासी डाक्टर जितेंद्र सिंह आस्ट्रेलिया में रहते थे। वह आस्ट्रेलिया में संस्था का कामकाज देखते थे। इसी संस्था से जुड़े गाजीपुर शहर के लालदरवाजा निकट पावर हाउस निवासी आचार्य मृदुल 30 भी उनके साथ वही रह रहे थे। दो वर्ष पूर्व जब डाक्टर जितेंद्र सिंह गांव लौटने लगे तो आचार्य मृदुल भी उनके साथ लौट आए और उन्हीं के गांव में स्थित आनंद मार्ग जूनियर हाईस्कूल में अध्यापन का कार्य करने लगे। शुक्रवार की सुबह उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार थे।

0 Comments