गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकजैनब की प्रधान शबाना खातून को ग्राम सचिवालय बनाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर एससी—एसटी एक्ट सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायकर्ता गुजराती देवी की शिकायत थी कि उनके जमीन के कुछ हिस्से पर प्रधानपति मुनाजीर व उनके भाई सदरे आलम की ओर से जबरदस्ती ग्राम सचिवालय बनवाया जा रहा है। आपत्ति जताने पर जातिसूचक गाली—गलौच के साथ मारपीट की जा रही है। जब इस प्रकरण की जानकारी एसओ बरेसर को दी गई कि उन्होंने मेरे पुत्र अरुण कुमार का ही चालान कर दिया। इसको संज्ञान में लेते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

0 Comments